मिथिला पाग
✴️ मिथिला पाग
🔹पाग बिहार और नेपाल के मिथिला क्षेत्र के लोगों द्वारा सर पर पहना जाने वाला एक प्रकार का शिरवस्त्र है। इसे मान-सम्मान का प्रतीक माना जाता है।
🔹इसे आमतौर पर विवाह, यज्ञोपवीत संस्कार या सम्मान कार्यक्रमों जैसे विशेष अवसरों पर पहनते हैं।
🔹मिथिला पाग के रंगों का अलग अलग महत्व है:
▪️लाल रंग का पाग विवाह और यज्ञोपवीत संस्कार के दौरान पहना जाता है।
▪️पीले रंग का पाग आमतौर पर वे लोग पहनते हैं जो विवाह समारोह में शामिल होते हैं।
▪️सफेद रंग का पाग विशेष अवसरों पर बुजुर्गों द्वारा पहना जाता है।
📌 रोचक तथ्य:
पाग का इतिहास प्रागैतिहासिक काल से है जब इसे पौधे की पत्तियों से बनाया जाता था।
( @biharology )