21 जून - पंचांग तथा घटनाएं | daily calender and events - 21th june

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
   🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
       🙏शुभप्रभातम् जी🙏

🧘🏻‍♂️🧘🏻‍♀️आप सभी को 9वें विश्व योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐💐

इतिहास की 21 जून 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश .

     📝आज दिनांक 👉
     📜 21 जून 2023
                 बुधवार
 🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1945
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2080
🇮🇳मास- आषाढ़
🌓पक्ष- शुक्लपक्ष
🗒तिथि- तृतीया - 15:10 तक
🗒पश्चात्- चतुर्थी
🌠नक्षत्र- पुष्य - 25:21 तक
🌠पश्चात्- आश्लेषा
💫करण- गर - 15:10 तक
💫पश्चात्- वणिज
✨योग- व्याघात - 26:33 तक
✨पश्चात्- हर्शण
🌅सूर्योदय- 05:23
🌄सूर्यास्त- 19:21
🌙चन्द्रोदय- 07:49
🌛चन्द्रराशि- कर्क - दिनरात
🌞सूर्यायण - दक्षिणायन
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- कोई नहीं
🤖राहुकाल- 12:22 से 14:07
🎑ऋतु- वर्षा
⏳दिशाशूल- उत्तर

✍विशेष👉

🔅आज बुधवार को 👉 आषाढ़ सुदी तृतीया 15:10 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , सर्वदोषनाशक रवियोग 25:21 तक , राजयोग , सूर्य शायन कर्क राशि में 20:30 पर , बुध मृगशिरा नक्षत्र में 07:17 पर , बुध पूर्व में अस्त 10:09 पर , गुरु भरणी नक्षत्र में 12:11 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र 25:21 से , विघ्नकारक भद्रा 28:17 से , विराज दिन , अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (9वाँ) , सूर्य सायन दक्षिणायन प्रारम्भ, वर्षा ऋतु प्रारम्भ , दैत्यों की मध्यरात्रि देवताओं का मध्याह्न , साल का सबसे बड़ा दिन एवं सबसे छोटी रात , विश्व संगीत दिवस ( Fete de la Music ) , श्री केशव बलिराम हेडगेवार स्मृति दिवस , विश्व जिराफ दिवस , विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस व संक्रांति के जश्न का अंतर्राष्ट्रीय दिवस ( International Day of the Celebration of the Solstice )।
🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 आषाढ़ सुदी चतुर्थी 17:29 तक पश्चात् पंचमी शुरु , अंगारकी वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

🎯आज की वाणी👉

🌹
योगेन चित्तस्य पदेन वाचां
   मलं शरीरस्य च वैदिकेन ।
योपाकरोत्तं प्रवरं मुनीनां
   पतञ्जलिं प्राञ्जलिरानतोस्मि॥
 अर्थात्👉
          _जिन्होंने मन की शांति और पवित्रता के लिए योग दिया, भाषण की स्पष्टता और शुद्धता के लिए व्याकरण दिया, और स्वास्थ्य की पूर्णता के लिए औषधि, आइए हम महान ऋषि पतंजलि को नमन करें।_
🌹

21 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1749 - पीटर स्टेन को नीदरलैंड के पेंशन सलाहकार के रूप में स्थापित किया गया।
1756 – जॉन जेड हाॅलवेल के नेतृत्व वाली अंग्रेज सैन्य टुकड़ी ने बंगाल के नबाव सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उसी रात हुई एक नृशंस घटना में 123 अंग्रेज कैदियों की मौत हो गयी।
1768 – मेडिकल में बैचलर डिग्री हासिल करने वाले जॉन आर्चर पहले अमेरिकी बने।
1796 - ब्रिटिश एक्सप्लोरर मुन्गो पार्क नाइजर नदी तक पहुंचने वाले पहले यूरोपीय बन गए।
1834 - अमेरिकी आविष्कारक और व्यवसायी साइरस हॉल मैककॉर्मिक कटाई मशीन का पेटेंट किया।
1841 - फोर्डहम यूनिवर्सिटी की स्थापना द ब्रॉन्क्स बाय द सोसाइटी ऑफ जीसस द्वारा की गयी, इसलिए इसका नाम सेंट जॉन्स कॉलेज रखा गया।
1849 - वाघौसेल पर लड़ाई: प्रशियाई सैनिकों ने बाडेन विद्रोहियों को हराया।
1862 – ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने।
1898 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्पेन को हराकर गुआम पर कब्जा किया।
1911 - जहाज आरएमएस ओलंपिक ने 5 दिनों, 16 घंटे और 42 मिनट की यात्रा के बाद न्यूयॉर्क में अपनी पहली ट्रान्साटलांटिक यात्रा पूरी की।
1944 – बर्लिन पर भाड़ी मात्रा में बमबारी की गई।

1948 – सी. राजगोपालाचारी भारत के अंतिम गर्वनर जनरल बने।
1957 – एलेन फेयरक्लो ने कनाडा की पहली महिला कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
1963 – कार्डिनल जियोवानी बैट्टिस्टा मोन्टिनी पोप पॉल षष्ठम चुने गए।
1975 – वेस्टइंडीज टीम ने पहला वर्ल्ड कप जीतने का गौरव हासिल किया था।
1977 – मुस्तफा बुलेंट एसविट ने तुर्की में सरकार का गठन किया।
1991 – पी.वी. नरसिम्हाराव ने भारत के नौंवे प्रधानमंत्री बनें।
1999 - कोसोवो लिबरेशन आर्मी (के.एल.ए.) तथा कोसोवो शांति सैनिक बल के बीच विसैन्यीकरण समझौता संपन्न।
2001 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने आतंकवादी विरोधी क़ानून बहाल किया, अमेरिका मुशर्रफ़ के राष्ट्रपति बनने से नाराज़।
2002 - यूरोपियन यूनियन के 15 राष्ट्राध्यक्षों की सेविलिया (स्पेन) में बैठक शुरू।
2003 – जेके रोलिंग की पांचवी किताब हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ द फोनिक्स जारी हुई।
2004 - चीन ने भारत और पाकिस्तान वार्ता का समर्थन किया।
2005 - डोनाल्ड त्यांग हांगकांग के नये प्रशासक बने।
2008 - फ़िलिपीन्स में विनाशकारी तूफ़ान फेंगसेन की चपेट में आने से सैकड़ों लोगों की मृत्यु।
2009 – भारत की बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
2012 – ऑस्ट्रेलिया जा रही नौका के डूबने से 90 शरणार्थियों की मौत।
2013 – पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में बम विस्फोट में बड़ी संख्या में लाेगों की मौत।
2015 - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर दुनियाभर में मनाया गया था।
2019 - पांचवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। 
2019 - विश्व तीरंदाजी ने अभिनव बिंद्रा को भारतीय तीरंदाजी संघ (AAI ) में जारी गड़बड़ी को सुलझाने के लिए एक स्वतंत्र व्यक्ति के रूप में नियुक्त किया। 
2020 - केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने योग को स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्‍सा बनाने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए आनलाइन योग क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
2021 - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यौगिक विज्ञान में एन आई ओ एस डिप्लोमा पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया।
2021 - स्वीडन की संसद ने प्रधान मंत्री स्टीफन लोफवेन के खिलाफ अविश्वास मत पारित कर दिया।
2021 - आर्मेनिया के कार्यवाहक प्रधानमंत्री, निकोल पशिनियन ने संसदीय चुनाव जीत लिया।
2022 - असम एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना लागू करने वाला देश का 36वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बना।
2022 - श्री जी. किशन रेड्डी ने गुमनाम कलाकारों की प्रतिभा को दर्शाने वाले उत्सव ‘ज्योतिर्गमय’ का उद्घाटन किया।
2022 - केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर में भूकंप विज्ञान वेधशाला का उद्घाटन किया।

21 जून को जन्मे व्यक्ति👉

1826 - लॉर्ड डफरिन - भारत के गवर्नर जनरल रहे।
1912 - विष्णु प्रभाकर - प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार।
1927 - बी. जी. वर्गीज - रेमन मैग्सेसे पुरस्कार सम्मनित एक वरिष्ठ पत्रकार।
1933 - मुद्राराक्षस - भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार थे।
1947 - नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रथम मुस्लिम महिला: शिरीन एबादी (एक ईरानी वकील)।
1953 – पाकिस्तान के इतिहास में दो बार चुनी जाने वाली इकलौती प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो का जन्म हुआ। वह किसी भी इस्लामी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री भी थीं।
1958 - रीमा लागू एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री थीं।
1960 - एस. पी. सिंह बघेल - आगरा से भाजपा के राजनीतिज्ञ।
1967 - यिंगलक शिनावात्रा - थाईलैण्ड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री।
1987 - मुक्ति मोहन भारतीय हिन्दी अभिनेत्री हैं।

21 जून को हुए निधन👉

1527 - निकोलो मैकियावेली - इटली का राजनयिक एवं राजनैतिक दार्शनिक, संगीतज्ञ, कवि एवं नाटककार था।
1940 - केशव बलिराम हेडगेवार - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं क्रांतिकारी थे। इस पंचांग को सीधे प्राप्त करें एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1970 - सुकर्णो - इण्डोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति थे।
2020 - जीत सिंह नेगी - उत्तराखंड के पहले लोकगायक थे।
2020 - पूर्व स्पिनर राजिंदर गोयल का निधन।
2021 - भारतीय एथलेटिक्स टीम के पूर्व कोच यूरी ओगोरोदनिक का अपने देश उक्रेन में निधन हुआ।

21 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (9वाँ)।
🔅 सूर्य सायन दक्षिणायन।
🔅 वर्षा ऋतु प्रारम्भ।
🔅 दैत्यों की मध्यरात्रि देवताओं का मध्याह्न।
🔅 साल का सबसे बड़ा दिन एवं सबसे छोटी रात।
🔅 विश्व संगीत दिवस ( Fete de la Music )।
🔅 श्री केशव बलिराम हेडगेवार स्मृति दिवस।
🔅 विश्व जिराफ दिवस।
🔅 विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस।
🔅 संक्रांति के जश्न का अंतर्राष्ट्रीय दिवस ( International Day of the Celebration of the Solstice )।

कृपया ध्यान दें जी👉
    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜